Redmi 9 Power :- Xiaomi का नया बजट Smartphone Redmi 9 Power भारत आने के लिए तैयार है। कम्पनी ने भी पुष्टि की है कि Redmi 9 Power भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। Redmi इंडिया ने Tweet कर इसकी जानकारी दी है। कंपनी इस फोन को “Power Packed” कह रही है। इससे पहले खबर थी कि रेडमी 9 पावर भारत में 15 दिसंबर को पेश किया जाएगा।
रेडमी 9 पावर चीन में हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 9 4G स्मार्टफोन का भारतीय Re-Branded Version है, हालाँकि Indian Version में भी कई बदलाव किए गए हैं। रेडमी 9 पावर भारत में 17 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Event Online आयोजित किया जाएगा।
Xiaomi India ने लॉन्चिंग Event के लिए Media invoices भेजने भी शुरू कर दिए हैं। रेडमी 9 पावर को Amazon India से बेचा जाएगा। इसकी Micro Site भी Amazon पर लाइव हो गई है। माइक्रो साइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Redmi के इस फोन में 48MP का रियर कैमरा मिलेगा।
👀 This is bound to make you go ballistic! 🚀
— Redmi India (@RedmiIndia) December 10, 2020
⚡ Our first ever #power Smartphone – the #Redmi9Power is launching on 17th December, 2️⃣0️⃣2️⃣0️⃣ at 12 noon!
👉 Set a reminder for the #PowerPacked launch event here: https://t.co/nfrsMh59Sn pic.twitter.com/fPRaSHnXsF
इसके अलावा फोन में Fast Charging की सुविधा भी मिलेगी। Mi.com की माइक्रो साइट के अनुसार, फोन को Hi-Res Audio मिलेगा। इसके अलावा फोन में चार कलर Variants खरीदे जा सकते हैं। रेडमी 9 पावर के संबंध में, यह उम्मीद की जाती है कि इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 662 Processor, 6.53 इंच का Full HD Plus डिस्प्ले होगा जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल होगा। फोन में 18W Fast Charging के साथ 6000mAh की बैटरी मिलेगी।
REDMI 9 Power Specification in Hindi (Expected)
Xiaomi India अपने Redmi 9 Power फोन को बैटरी-आधारित Redmi 9 Prime के सही विकल्प के रूप में लॉन्च करेगा, जो कि 10000 रुपये में एक बढ़िया विकल्प है। डिवाइस में 6000mAh की बैटरी शामिल होगी जो कि एक किफायती फोन में Xiaomi द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। यह 18W Fast wired Charging को सपोर्ट करेगा।
फोन में 6.5 इंच 1080p IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा, जिसके टॉप पर Waterdrop जैसा Notch होगा और फ्रंट कैमरा इसमें शामिल किया जाएगा। फ्रंट कैमरा 8MP का होगा। डिवाइस को Android 10 पर आधारित Snapdragon 662 चिपसेट और MIUI 12 पर लॉन्च किया जाएगा।
ये भी पढ़ें –
- 10th Gen Gaming Laptop [Best 6 Gaming Laptop 2021]
- Infinix zero 8i Smartphone भारत में लॉन्च हो गया है जानिए फोन में क्या ख़ास है।
- Nokia 5.4 Smartphone जल्द लॉन्च होगा। जानें कितने दमदार Feature है।
- Moto G9 Power और Moto G 5G जल्द होगा लॉन्च जानें feature and Price
फोन के रियर पैनल पर 48MP का मुख्य कैमरा पाया जा सकता है, जो 8MP के Ultra-Wide कैमरा और 2MP के Depth Camera के साथ समर्थित होगा। रेडमी नोट 9 4 जी में Stero Speaker, साइड-माउंटेड Finger Print सेंसर और पानी से बचाने वाली कोटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो कि Redmi 9 Power में भी देखे जा सकते हैं। संभव है कि Xiaomi दिसंबर में Mi 10i के साथ भारत में इस फोन को लॉन्च करेगी।