कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) को संस्थान से कर्मचारियों की सर्विस और वेतन में समान हिस्सा दिया जाता है। EPF कर्मचारियों के लिए एक बचत योजना है जिसमें वे अपने भविष्य के लिए पैसा जमा करते हैं। यदि आप EPF Account से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप उमंग ऐप का उपयोग कर सकते हैं। इस Umang App को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2017 में लॉन्च किया गया था।
इस ऐप को लॉन्च करने का उद्देश्य कई Sarkari Service को एक ही Mobile App पर उपलब्ध कराना था। Umang App के माध्यम से आप 1200 से अधिक सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें Pan Number, Booking Gas, Mobile Bill, Electric Bill और बहुत कुछ शामिल हैं।
EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना PF Balance देख सकते है, इसके अलावा आप PF Balance को SMS और Missed Call से भी देख सकते है।

Umang App क्या है।
Umang App एक Mobile App है। जो Unified Mobile Application, केंद्र और राज्य सरकार की सर्विस के लिए भारत सरकार द्वारा जारी किया है। यह ऐप 13 भारतीय भाषाओं को Support करता है और यह उमंग ऐप Andriod, iOS और Windows के लिए उपलब्ध है।
इस Umang App को सभी भारतीय नागरिकों के उद्देश्य से बनाया गया है जिसमें बहुत सी सर्विस प्रदान की जाती है जैसे – Payment, Registration, Information Search, Application Forms आदि। यह डिजिटल इंडिया की एक पहल है, जिसका उद्देश्य सरकारी सेवाओं को आम जनता के लिए ऑनलाइन पहुँचाना है।
इस उमंग ऐप को Electronics और Information Technology मंत्रालय द्वारा National e-Governance Division के साथ विकसित किया गया था और नवंबर 2017 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली में Cyberspace पर Global Conference में लॉन्च किया गया था।
इसके लिए सबसे पहले आपको अपना यूएएन एक्टिवेट करना होगा और अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा। यदि आपने अभी तक अपना यूएएन सक्रिय नहीं किया है, तो आपको इन चरणों का पालन करने की आवश्यकता
Umang Full Form क्या है।
Umang Full Form – “Unified mobile Application for New-age Governance”
UAN Number क्या है
UAN Number को हम Universal Account Number कहते है यह एक 12 अंकों की संख्या होती है जिसे EPF के प्रत्येक सदस्य को दिया जाता हैं, यह EPFO, भारत सरकार द्वारा रोजगार और श्रम मंत्रालय के तहत जारी किया जाता है।
यह UAN Number किसी भी कर्मचारी को उनके जीवन काल में एक बार दिया जाता है। यदि कर्मचारी नौकरी बदलता है, तो उसे EFPO द्वारा एक New Member ID दी जाती है, हालांकि, उसका UAN Number वही रहता है, जो सभी सदस्य आईडी से जुड़ा होता है। इसलिए यह संख्या आपके पिछले नियोक्ता (ओं) के साथ-साथ वर्तमान नियोक्ता, सभी एक ही स्थान पर, आपके कुल EPF/PF योगदान को ट्रैक करने में आपकी मदद करती है।
अगर आप नौकरी बदलने है तो भी UAN Number की सहायता से PF के पैसे Transfer और निकलवा सकते है।
UAN Number कैसे प्राप्त करें | UAN Number कैसे Activate करें | UAN Number कैसे मिलेगा।
अगर आप Pf बैलंस चेक करना और पैसे निक़ालना चाहते हो तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपना UAN Activate करना होगा और अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा। यदि आपने अभी तक अपना UAN Number नही बनाया है, तो आपको इन चरणों का पालन करने की आवश्यकता है।
- सबसे पहले EFPO की Official Website पर जाएं।
- अब इसके Home page पर आपको “Important link” के अंदर “Active UAN” दिखाई देगा इस पर Click करें।
- इसके बाद आपके सामने एक Form खुलेगा।
- इसमें आपको यूएएन नंबर, नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
- अगर आपको अपना UAN Number नहीं पता है, तो आप इसमें Pan Card या आधार नंबर डाल सकते है।
- जब आप सारी जानकारी दर्ज कर लेते हैं, उसके बाद आपको “Get Authorization Pin” पर Click करना होगा।
- इसके बाद आपके Registered Mobile Number पर एक OTP आएगा। फिर आपको OTP डाल कर “Enter OTP” पर Click करें।
- अंत में, अपने UAN को चालू करने के लिए, ‘Validate OTP’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर Password भेज दिया जाएगा।
- अब आप Umang App के माध्यम से अपने EPF Account की शेष राशि की जांच कर सकते हैं।
Umang Aap से PF/ EPF Balance कैसे चेक करें।
उमंग ऐप सबसे पहले, आपको अपने फोन में UMANG ऐप डाउनलोड करना होगा, आप इसे अपने फ़ोन के अनुसार Google Play Store या Apple ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
- अब Umang App क़ो Download करने के बाद इस Open करें और EPFO के icon पर Tap करें।
- इसके बाद आप “Employee Centric Service” पर Tap करें।
- अब आपको इसमें तीन Option दिखाई देंगे, इसमें PassBook वाले Option पर Tap करें।
- अब अपना UAN Number दर्ज करना होगा।
- उसके बाद ओटीपी के लिए “Get OTP” पर Tap करें।
- उसके बाद आपके Registration Mobile Number पर OTP आएगा, इस OTP को डाल कर Login करना है।
- अब आपके सामने EPF Account की Detail मिलेगी।
- इसके बाद जिस EPF Account का Balance चेक करना है उसे Open कर सकते हैं और Balance देख सकते है।
उमंग ऐप से Pf/EPF के पैसे कैसे निकालें।
उमंग ऐप सबसे पहले, आपको अपने फोन में UMANG ऐप डाउनलोड करना होगा, आप इसे अपने फ़ोन के अनुसार Google Play Store या Apple ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
- अब Umang App क़ो Download करने के बाद इस Open करें और EPFO के icon पर Tap करें।
- फिर “Request for Advance (Covid-19) पर Tap करें।
- अब UAN Number डालें और “Get OTP” पर Tap करें।
- आपके Registered Mobile Number पर आये OTP को डाल कर “Submit” पर Tap करें।
- उसके बाद आपको अपना खाता दर्ज करना होगा और “Proceed for Claim” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अंत में, आपको अपना पता और बैंक खाता जानकारी दर्ज करनी होगी।
- फिर आपके खाते में कुछ दिनों क़े बाद पैसा भेज दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें –
- Mobile से रिमोट कंट्रोल कैसे बनाये | Mobile को Android Tv Remote कैसे बनाये।
- मोबाइल से Documents Scan कैसे करें | Mobile Documents Scanner Apps
- Top 10 Best Voice Recording Apps in Hindi जो बहुत Useful है।
- जिओ मीट ऐप क्या है | Jio Meet App Kya Hai in Hindi